Bhagalpur News: बाढ़ का कहर: दियारा जलमग्न, फसलों की बर्बादी से गहराया सब्जियों का संकट
भागलपुर, सितम्बर 10 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले में बाढ़ के रौद्र रूप ने न केवल जनजीवन को अस्त-व्यस्त किया है, बल्कि आम लोगों की रसोई का बजट भी पूरी तरह बिगाड़ दिया है। दियारा इलाकों के जलमग्न होने से बड़े पैमाने पर सब्जियों की फसलें पूरी तरह तबाह हो गई हैं। इसके कारण मंडियों में आवक कम होने से लगभग सभी सब्जियों के दामों में 10 से 20 रुपये प्रति किलोग्राम तक का उछाल दर्ज किया गया है। आने वाले लंबे समय तक यह संकट बना रहने की आशंका जताई जा रही है। हरी सब्जियों की बढ़ती कीमतों और किल्लत के बीच अब आम परिवारों की थाली का जायका बदलने लगा है। लोगों की रसोई में हरी सब्जियों के विकल्प के रूप में राजमा, छोला, सोयाबीन और पनीर जैसे व्यंजनों की खपत काफी बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- डेढ़ सौ बीघा धान की फसल पानी में डूबी, पानी में बह गई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.