भागलपुर, सितम्बर 13 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। हरतालिका तीज व्रत और लोक आस्था का पर्व चौरचन को लेकर रविवार को बाजार में देर शाम तक खरीदारी होती रही। व्रत को लेकर गंगा स्नान करने के लिए शहर के विभिन्न गंगा घाटों पर भीड़ रही। सोमवार को महिलाएं सोलहों शृंगार करते हुए निर्जला उपवास करेंगी और फल-पकवान आदि से बांस की डलिया भरेंगी। वहीं वेरायटी चौक से लोहापट्टी और पुल के नीचे पूजन सामग्री की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ लगी रही। पर्व को लेकर फल, बांस की डलिया और पकवान सामग्री के भाव तेज रहे। महिलाएं व्रत के लिए पूजन सामग्री के साथ सोलह शृंगार का सामान भी खरीदती दिखीं। हर चौक-चौराहे पर अच्छी खासी भीड़ रही। खलीफाबाग चौक से वेरायटी चौक तक इतनी भीड़ लगी थी कि लोगों को पैदल चलने में भी मुश्किल हो रही थी। बाजार में बांस की डलिया ...