भागलपुर, जुलाई 7 -- Bhagalpur News: चौथम से रवि शंकर कुमार की रिपोर्ट चौथम थाना क्षेत्र के बोरने घाट के समीप बागमती नदी में डूबे युवक का दूसरे दिन मंगलवार को भी कोई सुराग नहीं मिल सका। सोमवार शाम से शुरू हुई तलाश मंगलवार देर शाम तक जारी रही, लेकिन लापता युवक बरामद नहीं हो पाया। एसडीआरएफ की टीम मंगलवार की सुबह से लगातार नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही है। जानकारी के अनुसार, डूबने वाला युवक शंभू चौधरी का पुत्र रजनीश कुमार है। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार को रजनीश अपने कुछ दोस्तों के साथ बागमती नदी किनारे गया था। इसी दौरान अचानक बारिश शुरू हो गई, जिससे वह भीग गया। यह भी पढ़ें- Khagaria News: रील बनाने के चक्कर में बागमती नदी में लापता हुआ युवक इसके बाद उसने अपना मोबाइल फोन और पैसे अपने साथियों के पास रख दिए और नदी में स्नान करने के लिए उतर गया। ...