भागलपुर, सितम्बर 19 -- Bhagalpur News: बिहपुर, संवाद सूत्र। सोशल मीडिया पर बाइक पर कट्टा और तलवार रखकर उसकी पूजा करते एक युवक का वीडियो गुरुवार को वायरल हुआ। प्रसारित वीडियो में एक युवक बाइक पर हथियार रखकर पूजा-अर्चना करता दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में इसकी चर्चा शुरू हो गई। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।बताया जा रहा है कि हथियारों की पूजा से संबंधित यह वीडियो बिहपुर प्रखंड के झंडापुर थाना क्षेत्र का है। इधर,स्थानीय सूत्रों के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा युवक बिहपुर थाना क्षेत्र के लत्तीपुर गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। यह भी पढ़ें- प्रतिमा के पास पिस्टल लहराते वीडियो वायरल झंडापुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू क...