भागलपुर, अक्टूबर 7 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। रसलपुर थाना क्षेत्र के एनएच-80 पर पकड़तल्ला गांव के पास मंगलवार को बाइक और टोटो की आमने-सामने की टक्कर में टोटो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान विक्रमपुर धनौरा गांव निवासी 60 वर्षीय मो. मंसूर के रूप में हुई है। वहीं, घायल बाइक चालक कहलगांव थाना क्षेत्र के गंगलदय निवासी 25 वर्षीय रघुनंदन कुमार है। स्थानीय लोगों और रसलपुर पुलिस की मदद से दोनों को अनुमंडलीय अस्पताल कहलगांव पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मो. मंसूर को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल रघुनंदन कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टोटो कहलगांव की ओर आ रहा था, जबकि बाइक भागलपुर क...