भागलपुर, नवम्बर 10 -- Bhagalpur News: सन्हौला, संवाद सूत्र। ताड़र गांव के समीप पेट्रोल पंप के पास बाइक की ठोकर से साइकिल पर सवार छात्रा घायल हो गयी। घायल छात्रा काजल कुमारी ताड़र गांव की रहने वाल है। पिता बिनोद यादव ने छात्रा का उपचार निजी क्लीनिक में करवाया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि छात्र ट्यूशन पढ़कर साइकिल से वापस अपने घर जा रही थी। इस दौरान बाइक असंतुलित होने के कारण हादसा हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...