भागलपुर, अक्टूबर 15 -- Bhagalpur News: बांका, एक संवाददाता। शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन आज मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की जाएगी। इसको लेकर जिले के विभिन्न दुर्गा मंदिरों एवं पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं के बीच उत्साह का माहौल है। मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। नवरात्र के दौरान भक्त मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करते हैं। मां स्कंदमाता को भगवान कार्तिकेय की माता के रूप में पूजा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां स्कंदमाता की आराधना करने से भक्तों को सुख, शांति और संतान सुख की प्राप्ति होती है। यह भी पढ़ें- Haridwar News: पांचवें नवरात्र पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, मां स्कंदमाता के जयकारों से गूंज...