भागलपुर, नवम्बर 14 -- Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। बांका सिविल कोर्ट की सुरक्षा और पुख्ता होगी। इसके लिए विधि विभाग ने करीब 8.30 लाख की लागत से बैगेज स्कैनर रूम बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए बिहार सरकार के विधि विभाग ने 8.30 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। प्राक्कलन को अधीक्षण अभियंता, भवन अंचल, भागलपुर द्वारा तकनीकी स्वीकृति प्रदान की गई है। जानकारी के मुताबिक व्यवहार न्यायालय (सिविल कोर्ट) परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को आधुनिक और चाक-चौबंद बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। कोर्ट परिसर में आने-जाने वाले लोगों के सामानों की सघन जांच के लिए जल्द ही बैगेज स्कैनर रूम का निर्माण किया जाएगा। इस योजना के तहत बांका सिविल कोर्ट के पुराने और नए, दोनों परिसरों में बैगेज स्कैनर लगाए जाएंगे। भवन निर्माण विभाग...