Bhagalpur News: बांका में सेवानिवृत जिला जज की जमीन पर अवैध कब्जा की कोशिश, आईजी के निर्देश पर केस
भागलपुर, जुलाई 31 -- Bhagalpur News: भागलपुर, प्रधान संवाददाता सेवानिवृत महिला जिला जज और उनके परिवार के अन्य सदस्यों की बांका जिले के पंजवारा थाना क्षेत्र में बौंसी अंचल में मंदार कस्बा स्थित जमीन पर स्थानीय लोग अवैध कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। इसको लेकर सेवानिवृत जिला जज विद्युत प्रभा सिंह ने जमाबंदी रैयतों और उनके उत्तराधिकारियों की तरफ से रेंज आईजी विवेक कुमार से लिखित शिकायत की थी। आईजी ने मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश दिया। उसके बाद सेवानिवृत जिला जज के रिश्तेदार सुधाकर प्रसाद सिंह के आवेदन पर पंजवारा थाना में केस दर्ज किया गया।उनका आरोप है कि आरोपी जबरन जमीन पर जुताई खेती कर वहां की वास्तविक स्थिति को बदलने की कोशिश कर रहे हैं। उनका कहना है कि मामले में हाईकोर्ट ने यथास्थिति बनाए रखने और राजस्व अभिलेखों में सुधार के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.