भागलपुर, अगस्त 17 -- Bhagalpur News: बांका से आनंद की रिपोर्ट बांका निज संवाददाता :सावन माह को लेकर अमरपुर के सुप्रसिद्ध ज्येष्ठगौरनाथ मंदिर में कांवरियों और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सोमवार को सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। कांवरिया पवित्र गंगाजल लेकर मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए थे। महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतार की व्यवस्था की गई। मंदिर के आसपास पूजा सामग्री और प्रसाद की दुकानें भी सजी रहीं। कांवरियों के बोल बम के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा। यह भी पढ़ें- श्रावणी मेला: कच्ची कांवरिया पथ पर गूंज रहा हर-हर महादेव, भक्ति में डूबे कांवरिया स्थानीय लोगों के अनुसार सावन...