भागलपुर, नवम्बर 2 -- Bhagalpur News: बांका से जितेद्र झा की रिपोर्ट बांका, एक संवाददाता। अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुईया थाना पुलिस ने नावाडीह घाट पर छापेमारी कर अवैध बालू लदा एक ट्रेलर जब्त किया है। हालांकि, पुलिस वाहन को देखते ही ट्रेलर का चालक इंजन लेकर मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध बालू कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को नावाडीह घाट पर अवैध बालू उठाव और परिवहन की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही ट्रेलर चालक इंजन लेकर भाग निकला, जबकि बालू लदा ट्रेलर जब्त कर लिया गया। मामले में खनन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस फरार चालक और वाहन से जुड़े लोगों की पहचान करने में जुटी है। क्...