Bhagalpur News: बांका : शराब पीकर उत्पात मचा रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
भागलपुर, सितम्बर 23 -- Bhagalpur News: बांका से जितेन्द्र की रिपोर्ट बांका। सुईया थाना क्षेत्र के बोडा गांव में शराब पीकर उत्पात मचा रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार युवक की पहचान पंकज यादव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि पंकज यादव शराब के नशे में गांव में हंगामा कर रहा था। उसके उत्पात से परेशान ग्रामीणों ने इसकी सूचना सुईया थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पूछताछ और आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। घटना के बाद गांव में कुछ देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई किए जाने से लोगों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने बताया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की गई है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.