भागलपुर, सितम्बर 2 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट बांका । शंभूगंज बाजार में समुचित जल निकासी की व्यवस्था नहीं रहने के कारण राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों की परेशानी बढ़ गई है। बारिश होने के बाद बाजार की कई सड़कों और आसपास के हिस्सों में पानी जमा हो जाता है। जलजमाव के कारण लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पैदल चलने वाले लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है, जबकि दोपहिया वाहन चालकों को भी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार में नालियों की नियमित सफाई नहीं होने तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था के अभाव में बारिश का पानी लंबे समय तक जमा रहता है। दुकानदारों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों ने संबंधित विभाग और स्थानीय प्रशासन से बाजार में स्थायी जल निकासी की व्यवस्...