भागलपुर, अगस्त 17 -- Bhagalpur News: बांका से आनंद की रिपोर्ट बांका, निज संवाददाता :प्रखंड क्षेत्र की पौकरी पंचायत के वार्ड संख्या एक स्थित भलूआ गांव में नल-जल योजना से पानी की बर्बादी रोकने और जरूरतमंद परिवारों तक पानी पहुंचाने को लेकर ग्रामीणों ने पहल शुरू की है। ग्रामीण घर-घर जाकर नल-जल योजना की स्थिति का जायजा ले रहे हैं। इस दौरान यह देखा जा रहा है कि किन घरों में नियमित पानी पहुंच रहा है और कहां पानी की बर्बादी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कई स्थानों पर नल खुला रहने या पाइप में खराबी के कारण पानी बेवजह बहता रहता है। इससे दूसरे जरूरतमंद परिवारों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता। ग्रामीणों ने पानी की बर्बादी रोकने के साथ सभी परिवारों को नियमित पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है। घर-घर जायजा लेने के दौरान खराब नल, पाइप और पानी की आपूर...