भागलपुर, सितम्बर 7 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष कुमार की रिपोर्ट फुल्लीडुमर थाना के चौकीदार वकील राय का सोमवार की सुबह केड़िया गांव स्थित उनके आवास पर बीमारी के कारण निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलने के बाद फुल्लीडुमर थानाध्यक्ष सहित थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उनके आवास पर पहुंचे और पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की। पुलिसकर्मियों ने शोक संतप्त परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढ़स बंधाया। थानाध्यक्ष ने कहा कि वकील राय अपने कर्तव्यों के प्रति हमेशा सजग रहते थे और थाना पुलिस के साथ बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करते थे। उनके निधन से पुलिस विभाग को अपूरणीय क्षति हुई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। पुलिसकर्मियों ने दिवंगत आत्मा की ...