भागलपुर, जुलाई 13 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष कुमार की रिपोर्ट बांका, एक संवाददाता। बाराहाट अंचल में नव पदस्थापित अंचल अधिकारी ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी गोपाल कुमार गुप्ता ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर अंचल कार्यालय के कर्मी, प्रखंड कार्यालय के अधिकारी तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। बीडीओ ने नए अंचल अधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके अनुभव और नेतृत्व से प्रशासनिक कार्यों में गति आएगी तथा आम लोगों की समस्याओं का बेहतर समाधान हो सकेगा। नव पदस्थापित अंचल अधिकारी ने कहा कि सरकार की योजनाओं का पारदर्शी ढंग से क्रियान्वयन, राजस्व संबंधी मामलों का समयबद्ध निष्पादन और जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान उनकी पहली जिम्मेदारी होगी। यह भी पढ़ें- Bh...