भागलपुर, जुलाई 23 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष बांका, एक संवाददाता।शंभूगंज प्रखंड के नंदगोला गांव में कई दिनों से जले ट्रांसफार्मर के कारण बिजली आपूर्ति ठप थी, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की शिकायत के बाद विद्युत विभाग ने कार्रवाई करते हुए जले ट्रांसफार्मर की जगह नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया। ट्रांसफार्मर चालू होते ही गांव में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बिजली बहाल होने से घरेलू कार्यों के साथ किसानों और छोटे व्यवसायियों को भी सुविधा मिलेगी। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में खराब ट्रांसफार्मरों को शीघ्र बदलने का अभियान जारी है ताकि उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सके। यह भी पढ़ें- Banka Ne...