Bhagalpur News: बांका : धोरैया सीएचसी में आज होगा पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान शिविर
भागलपुर, जुलाई 9 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट बांका, एक संवाददाता।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया में गुरुवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष शिविर लगाया जाएगा। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि शिविर का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व सेवाएं उपलब्ध कराना तथा संभावित जोखिमों की समय रहते पहचान करना है। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। रक्तचाप, वजन, रक्त की जांच सहित अन्य आवश्यक जांच की जाएगी और जरूरत के अनुसार दवाएं भी दी जाएंगी। गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक भोजन, नियमित स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण, एनीमिया से बचाव और संस्थागत प्रसव के महत्व के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। यह भी पढ़ें- बांका : फुल्लीडुमर और गोड़ा में आज लगेगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.