भागलपुर, सितम्बर 7 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष कुमार की रिपोर्ट शाहकुंड थाना क्षेत्र के भूधरनी गांव के समीप सोमवार की सुबह दो बाइक के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए अमरपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। बताया जाता है कि दोनों बाइक की टक्कर काफी जोरदार थी, जिसके कारण युवक को गंभीर चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। हादसे के बाद कुछ देर तक सड़क पर आवागमन प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार से बाइक चलाने के कारण अक्सर दुर्घ...