Bhagalpur News: बांका : दूसरी सोमवारी पर कैलाशनाथ धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
भागलपुर, अगस्त 10 -- Bhagalpur News: बांका से आनंद कुमार की रिपोर्ट बांका, निज संवाददातासावन की दूसरी सोमवारी पर कैलाशनाथ धाम में भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। अहले सुबह से ही बड़ी संख्या में शिवभक्त मंदिर पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने कतार में खड़े होकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। सोमवारी को लेकर आसपास के गांवों के अलावा दूर-दराज से भी श्रद्धालु कैलाशनाथ धाम पहुंचे। कई श्रद्धालु अपने साथ गंगाजल लेकर पहुंचे और भगवान शिव को अर्पित किया। बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्वयंसेवकों की मदद ली गई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका : दूसरी सोमवारी पर लबोखर शिवधाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.