भागलपुर, सितम्बर 30 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट बांका। क्षेत्र के प्रसिद्ध शक्तिपीठ तिलडीहा दुर्गा मंदिर में बांका एवं मुंगेर जिले के अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में दोनों जिलों के जिलाधिकारी (डीएम) एवं पुलिस अधीक्षक (एसपी) सहित अन्य वरीय अधिकारी शामिल होंगे। बैठक को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बताया जा रहा है कि बैठक में मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र की व्यवस्थाओं, सुरक्षा, यातायात नियंत्रण तथा श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। तिलडीहा दुर्गा मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में पर्व एवं विशेष अवसरों के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर दोनों जिलों के बीच सम...