भागलपुर, जुलाई 15 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट बांका। श्रावणी मेला की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक बुधवार को जिलेबिया मोड़ से कटोरिया तक कच्ची कांवरिया पथ का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वे सरकारी धर्मशाला अबरखा में बन रहे टेंट सिटी, धर्मशाला के रंग-रोगन, शौचालय निर्माण तथा श्रद्धालुओं के लिए की जा रही अन्य सुविधाओं का निरीक्षण करेंगे। अधिकारियों द्वारा संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे। निरीक्षण का उद्देश्य श्रावणी मेला शुरू होने से पूर्व सभी तैयारियों को समय पर पूरा कराना तथा कांवरियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। विभिन्न विभागों के पदाधिकारी भी निरीक्षण के दौरान मौजूद रहेंगे। यह भी पढ़ें- श्रावणी मेला: आज से बैरिकेडिंग का काम होगा शुरू, डीएम ने लिया जाएजा प्रशासन ने स...