Bhagalpur News: बांका : उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल, अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या
भागलपुर, जुलाई 1 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट बांका। जिले में पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है। दिनभर तेज धूप और हवा नहीं चलने से लोग बेहाल हैं। मौसम में नमी बढ़ने के कारण छोटे बच्चों, बुजुर्गों एवं बीमार लोगों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। सदर अस्पताल सहित विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में बुखार, डिहाइड्रेशन, उल्टी-दस्त एवं कमजोरी की शिकायत लेकर आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। चिकित्सकों ने लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, धूप से बचने तथा हल्का भोजन करने की सलाह दी है। वहीं बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर दोपहर के समय लोगों की आवाजाही भी कम देखी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल उमस से तत्काल राहत मिलने की संभावना कम है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.