Bhagalpur News: बांका:. गौरीपुर पहाड़ स्थित शिव-पार्वती मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
भागलपुर, अगस्त 3 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोट बांका, एक संवाददातासावन की पहली सोमवारी पर क्षेत्र के प्राचीन धरोहर गौरीपुर पहाड़ स्थित शिव-पार्वती मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहाड़ पर स्थित मंदिर पहुंचकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करते रहे। श्रद्धालुओं ने जल, दूध, बेलपत्र और पुष्प अर्पित कर परिवार की सुख-शांति तथा समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से दिनभर गुंजायमान रहा। दूर-दराज के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। पहाड़ी मंदिर का प्राकृतिक वातावरण और धार्मिक आस्था का संगम श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा। यह भी पढ़ें- बांका :सावन की पहली सोमवारी पर मंदिरों में उमड़ी शिव भक्तों की भीड़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.