भागलपुर, अक्टूबर 10 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सुईया थाना परिसर में आज शांति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पूजा समिति के सदस्यों तथा गणमान्य लोगों के शामिल होने की संभावना है। इस दौरान दुर्गा पूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था तथा आपसी सौहार्द कायम रखने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।बैठक में पुलिस प्रशासन की ओर से पूजा समितियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाने की संभावना है। साथ ही पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह फैलने से रोकने और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने को लेकर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Banka News: दुर्गा पूजा...