Bhagalpur News: बांका: सीएचसी धोरैया के क्लर्क प्रकाश मंडल का आकस्मिक निधन
भागलपुर, जुलाई 16 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट बांका, एक संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) धोरैया में कार्यरत क्लर्क प्रकाश मंडल का आकसिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। प्रकाश मंडल धोरैया प्रखंड के अहिरो गांव के निवासी थे और लंबे समय से सीएचसी में अपनी सेवाएं दे रहे थे। वे अपने सरल स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण सहकर्मियों एवं क्षेत्र के लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन पर चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और कर्मचारियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। अस्पताल परिसर में शोकसभा आयोजित कर दो मिनट का मौन रखा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्र के सामाजिक एवं जनप्रतिनिधियों ने भी उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.