भागलपुर, जुलाई 18 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट आनंदपुर थाना क्षेत्र के चिंगुलिया गांव में ससुराल पहुंचकर शराब के नशे में हंगामा करना चार लोगों को महंगा पड़ गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से चारों शराबियों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि शराब के नशे में सभी लोग घर में विवाद और हंगामा कर रहे थे, जिससे परिवार के सदस्य परेशान हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपितों की मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने कहा कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान...