भागलपुर, जुलाई 27 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला शुरू होने में अब दो दिन शेष हैं। ऐसे में जिला प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। हाल ही में जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल द्वारा किए गए निरीक्षण का असर अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। टेंट सिटी निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इसके अलावा पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, स्वास्थ्य शिविर, शौचालय, सुरक्षा, साफ-सफाई एवं यातायात व्यवस्था को लेकर संबंधित विभागों ने अपनी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। प्रशासन का दावा है कि इस बार कांवरियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। विभिन्न विभागों के अधिकारी लगातार स्थल का निरीक्षण कर शेष कार्यों को समय पर पूरा कराने में जुटे हैं। यह भी पढ़ें- Banka News: लाखों कांवरियों के स्वागत के लिए धौरी गेट तैयार म...