भागलपुर, नवम्बर 3 -- Bhagalpur News: बांका, निज संवाददाता। शंभूगंज प्रखंड का एकमात्र खजुरी पहाड़ इन दिनों अपने अस्तित्व को लेकर चर्चा में है। प्राकृतिक संपदा से समृद्ध इस पहाड़ के संरक्षण को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में चहल-पहल बढ़ने लगी है। ग्रामीणों का मानना है कि पहाड़ क्षेत्र की प्राकृतिक पहचान है और इसे सुरक्षित रखना सामूहिक जिम्मेदारी है। पहाड़ की हरियाली, प्राकृतिक वातावरण और जैव विविधता को संजोए रखने की जरूरत महसूस की जा रही है। स्थानीय लोगों के बीच इसके संरक्षण को लेकर चर्चा तेज हो रही है। ग्रामीण चाहते हैं कि प्राकृतिक धरोहर को नुकसान से बचाने के लिए संबंधित विभाग और प्रशासन भी गंभीरता दिखाएं। यह भी पढ़ें- Banka News: शंभूगंज का ऐतिहासिक शिवोत्तर तालाब अतिक्रमित, शासन-प्रशासन बेखबर उनका कहना है कि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण आने...