Bhagalpur News: बांका: विद्यालयों में आज होगी शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी
भागलपुर, जुलाई 25 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में शनिवार सुबह 10 बजे से शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। गोष्ठी में विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, नियमित उपस्थिति, अनुशासन, मध्याह्न भोजन, निपुण भारत मिशन तथा विद्यालय की अन्य गतिविधियों पर चर्चा होगी। अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई में सहयोग करने तथा नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की जाएगी। शिक्षकों द्वारा बच्चों की उपलब्धियों और कमियों की जानकारी भी साझा की जाएगी। शिक्षा विभाग का मानना है कि शिक्षक और अभिभावकों के बेहतर समन्वय से बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार आएगा। सभी अभिभावकों से निर्धारित समय पर विद्यालय पहुंचकर गोष्ठी में भाग लेने का अनुरोध किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.