भागलपुर, अगस्त 25 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट लंबित मांगों सहित विभिन्न मांगों के समर्थन में आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगी। जानकारी के अनुसार प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में धरना आयोजित किया जाएगा। धरना के माध्यम से सेविका और सहायिका अपनी लंबित मांगों को विभाग के समक्ष रखकर उसके शीघ्र समाधान की मांग करेंगी। सेविका-सहायिका का कहना है कि लंबे समय से उनकी कई मांगें लंबित हैं, जिसके कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धरना के दौरान विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर विभागीय अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया जाएगा। सेविका-सहायिका ने अधिक से अधिक संख्या में कर्मियों से धरना में शामिल होने की अपील की है। आंदोलन को लेकर प्रखंड स्तर पर तैयारी की जा रही है। कर्मियों ...