भागलपुर, अगस्त 25 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट धनुबसार पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 11 के राताडीह गांव में मिनी जलापूर्ति योजना महीनों से बंद रहने के कारण ग्रामीणों के सामने पेयजल संकट गहरा गया है। ग्रामीणों के अनुसार योजना के बंद रहने से लोगों को पीने के पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। गर्मी और उमस के बीच पानी की जरूरत बढ़ने के बावजूद जलापूर्ति योजना का संचालन नहीं होने से ग्रामीणों को वैकल्पिक स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से बंद पड़ी मिनी जलापूर्ति योजना को जल्द चालू कराने की मांग की है। उनका कहना है कि योजना के चालू रहने से गांव के लोगों को काफी राहत मिलती थी, लेकिन लंबे समय से बंद रहने के कारण परेशानी बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- Banka News: पेयजल से बंचित बसुहारा के ग्रामीणों ने विभाग ...