भागलपुर, जुलाई 2 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट रजौन थाना क्षेत्र में पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई जारी है। मामले को लेकर संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने अथवा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में पुलिस की गश्त भी बढ़ा दी गई है ताकि किसी प्रकार की अप्...