भागलपुर, सितम्बर 27 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष मंदार पर्वत स्थित पापहरणी सरोवर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए लगाई गई बैरिकेडिंग पानी में डूब गई है। सरोवर में पानी का स्तर बढ़ने के बाद बैरिकेडिंग का कुछ हिस्सा दिखाई नहीं दे रहा है। ऐसे में स्नान करने पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को सावधानी बरतने की जरूरत है। मंदार धार्मिक एवं पर्यटन स्थल होने के कारण यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। पर्वत पर आने वाले श्रद्धालु पापहरणी में स्नान के बाद धार्मिक अनुष्ठान करते हैं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासन की ओर से पहले बैरिकेडिंग कराई गई थी, लेकिन पानी में डूब जाने से इसका उद्देश्य प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सरोवर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने तथा आवश्यक स्थानों पर बैरिकेडिंग को दुरुस्त कराने की...