भागलपुर, सितम्बर 27 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष मंदार पर्वत पर सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। पर्वत परिसर में पुलिस एवं सुरक्षा जवानों की तैनाती की गई है। हाल के घटनाक्रम को देखते हुए प्रशासन की ओर से पर्वत पर आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। मंदार पर्वत पर प्रतिदिन श्रद्धालुओं और पर्यटकों की आवाजाही होती है। ऐसे में किसी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। तैनात जवान पर्वत परिसर के विभिन्न हिस्सों में निगरानी कर रहे हैं। वहीं, संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस की ओर से लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई है। यह भी पढ़ें- बांका: मंदार पर्वत पर वीडियो वायरल मामले में पुलिस कर सकती है खुलास...