भागलपुर, अगस्त 1 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट भूमि विवाद से संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए शनिवार को अंचल कार्यालय परिसर में सीओ की अध्यक्षता में जनता दरबार लगाया जाएगा। जनता दरबार में विभिन्न पंचायतों से आने वाले आवेदकों की शिकायतों की सुनवाई की जाएगी। दोनों पक्षों को बुलाकर आपसी सहमति एवं राजस्व अभिलेखों के आधार पर मामलों के समाधान का प्रयास किया जाएगा। प्रशासन ने लोगों से अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि जनता दरबार का उद्देश्य भूमि विवादों का शीघ्र समाधान करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...