भागलपुर, अक्टूबर 25 -- Bhagalpur News: पंजवारा(बांका) से जीतेंद्र स्मार्ट मीटर से बाईपास कर बिजली की चोरी पर नकेल कसने के लिए कंपनी के द्वारा शनिवार को विशेष जांच अभियान चलाया गया। जिसमें पांच लोगों पर बिजली चोरी का मामला दर्ज करते हुए भारी भरकम जुर्माना ठोका गया है। इसी कड़ी में थाना क्षेत्र के लौढ़िया खुर्द पंचायत में कनीय विद्युत अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रशाखा बाराहाट रवि शंकर शर्मा के द्वारा बिजली चोरी की शिकायतों के खिलाफ शनिवार को औचक छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान पांच लोगों को मुख्य कनेक्शन को बाईपास करते हुए बिजली चोरी करते हुए पाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...