भागलपुर, अगस्त 2 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष बाराहाट मुख्य बाजार में सामाजिक सेवा के उद्देश्य से लायंस क्लब की ओर से सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का उद्घाटन रविवार शाम पांच बजे किया जाएगा। आयोजन समिति ने बताया कि शिविर में श्रद्धालुओं एवं आम लोगों को विभिन्न प्रकार की आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। श्रावणी मेला को देखते हुए शिविर में प्राथमिक उपचार, पेयजल, विश्राम तथा अन्य जनसुविधाओं की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। लायंस क्लब के सदस्यों ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। उद्घाटन समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं गणमान्य लोग भी उपस्थित रहेंगे। क्लब के स्वयंसेवक पूरे उत्साह के साथ सेवा कार्य में जुटे हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...