भागलपुर, अगस्त 13 -- Bhagalpur News: बांका से आनन्द की रिर्पोर्ट। सुईया थाना क्षेत्र के बोड़ा सुईया पंचायत अंतर्गत बाराटांड़ गांव से पुलिस ने एक फरार लाल वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि संबंधित वारंटी अपने गांव में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए थाना क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस को यह सफलता मिली है। पुलिस की कार्रवाई के बाद अन्य फरार आरोपियों में भी हड़कंप है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि न्यायालय से जारी वारंट वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जाएगी।

हिंदी हिन्...