भागलपुर, सितम्बर 25 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट तारडीह गांव निवासी एक बाइक चालक को रूपसा गांव के समीप पीछे से आ रही बाइक ने धक्का मार दिया। हादसे में बाइक चालक सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल को तत्काल इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। बताया जाता है कि तारडीह गांव का युवक बाइक से जा रहा था। इसी दौरान रूपसा गांव के समीप पीछे से आ रही दूसरी बाइक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह सड़क पर गिर गया और उसे चोटें आईं। घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति पर नजर रखी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंचे। पुलि...