भागलपुर, सितम्बर 8 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट बांका जिले में मंगलवार को मौसम का मिजाज लगातार बदलता रहा। कभी तेज धूप खिली तो कुछ देर बाद आसमान में बादल छा गए। धूप और बादल के बीच दिनभर लुकाछिपी का दौर जारी रहा। बारिश नहीं होने के कारण वातावरण में उमस बनी रही, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई। उमस भरी गर्मी के कारण खासकर दोपहर के समय लोग बेहाल नजर आए। बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर भी गर्मी का असर देखने को मिला। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव से लोगों को बीमारियों की भी चिंता सताने लगी है। ग्रामीण क्षेत्रों में किसान भी आसमान की ओर टकटकी लगाए हुए हैं। किसानों को अच्छी बारिश की उम्मीद है, ताकि खेतों में लगी फसलों को पर्याप्त पानी मिल सके। मौसम विभाग की ओर से बारिश की संभावना जताए जाने के बावजूद जिले के कई इलाकों में पर्याप्त बारिश...