भागलपुर, अगस्त 22 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट परमेश्वर लाल सरस्वती विद्या मंदिर में विभाग स्तरीय ज्ञान-विज्ञान मेला का शुभारंभ किया गया। मेले में विद्यार्थियों ने विज्ञान और ज्ञान से संबंधित विभिन्न गतिविधियों एवं परियोजनाओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता, जिज्ञासा और प्रयोगात्मक दृष्टिकोण विकसित करना बताया गया। छात्र-छात्राओं ने अपने तैयार किए गए मॉडल एवं परियोजनाओं को प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने अपने मॉडल की कार्यप्रणाली और उपयोगिता के बारे में उपस्थित लोगों को जानकारी दी। शिक्षकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में सीखने और नई चीजों को समझने की क्षमता विकसित होती है। विभाग स्तरीय आयोजन में चयनित...