भागलपुर, अक्टूबर 2 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट पुत्र की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना को लेकर माताओं द्वारा रखा जाने वाला जीवित्पुत्रिका व्रत (जितिया) नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। व्रत को लेकर क्षेत्र में महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। सुबह से ही व्रती महिलाओं ने स्नान कर पूजा-अर्चना की और विधि-विधान के साथ नहाय-खाय की रस्म पूरी की। इसके साथ ही कई महिलाओं ने व्रत की तैयारी शुरू कर दी। घरों में पूजा-पाठ के लिए आवश्यक सामग्री जुटाई गई। जीवित्पुत्रिका व्रत को लेकर बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ी रही। फल, पूजा सामग्री एवं अन्य सामानों की खरीदारी के लिए महिलाएं बाजार पहुंचीं। यह भी पढ़ें- Pakur News: नहाय-खाय के साथ जिउतिया पर्व शुरू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माताएं अपने पुत्रों की दीर्घायु और मंगलकामना के लिए...