भागलपुर, अक्टूबर 17 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट बेलहर प्रखंड क्षेत्र के धौरी स्वास्थ्य उपकेंद्र में कार्यरत एएनएम रानी कुमारी (55) का निधन हो गया। उन्होंने अपने आवास कहुआ गांव में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही बेलहर क्षेत्र के स्वास्थ्यकर्मियों के बीच शोक की लहर दौड़ गई। सहकर्मियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। रानी कुमारी स्वास्थ्य विभाग में एएनएम के पद पर कार्यरत थीं और स्वास्थ्य उपकेंद्र के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में अपनी भूमिका निभा रही थीं। उनके निधन से सहकर्मियों और परिचितों में मायूसी छाई हुई है। स्वास्थ्यकर्मियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उनके निधन को स्वास्थ्य विभाग के लिए दुखद क्षति के रू...