भागलपुर, सितम्बर 1 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट धोरैया थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था और वे पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे थे। वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने संबंधित ठिकानों पर छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के लिए थाना लाया गया। पुलिस ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंटों के निष्पादन को लेकर थाना क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। फरार वारंटियों और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अन्य फरार वारंटियों में...