भागलपुर, अगस्त 8 -- Bhagalpur News: बांका से आनंद की रिपोर्ट छत्रहार गांव से करीब दो दिन पूर्व एक बुजुर्ग के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है। बुजुर्ग के अचानक घर से गायब होने के बाद परिजन काफी चिंतित हैं। परिजनों ने अपने स्तर से आसपास के क्षेत्रों, रिश्तेदारों एवं परिचितों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है। काफी प्रयास के बाद भी जानकारी नहीं मिलने पर परिवार के सदस्यों की चिंता बढ़ गई है। बताया गया कि बुजुर्ग दो दिन पूर्व घर से निकले थे, जिसके बाद वापस नहीं लौटे। परिजनों ने संभावित स्थानों पर उनकी तलाश की। स्थानीय लोगों से भी उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। परिजनों ने प्रशासन एवं पुलिस से बुजुर्ग की तलाश में सहयोग करने की अपील की है। घटना के बाद गांव में भी तरह-तरह की चर्चा हो रही ह...