भागलपुर, नवम्बर 3 -- Bhagalpur News: बांका, निज संवाददाता। दीपावली और लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर प्रखंड क्षेत्र में पर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं। घरों में साफ-सफाई का दौर शुरू हो गया है। लोग अपने घरों के कमरों, आंगन, छत और आसपास के परिसर की सफाई में जुट गए हैं। त्योहारों को लेकर बाजारों में भी धीरे-धीरे चहल-पहल बढ़ने लगी है। ग्रामीण इलाकों में महिलाएं घरों की साफ-सफाई और रंगाई-पुताई की तैयारी कर रही हैं। वहीं पुरुष भी घरों के आसपास जमा कचरे और झाड़ियों को हटाने में लगे हैं। दीपावली के बाद छठ महापर्व मनाया जाएगा, जिसे लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: मंदार के पापहरिणी सरोवर की छठ पर्व को लेकर सफाई शुरू छठ पर्व में स्वच्छता का विशेष महत्व होने के कारण श्रद्धालु पहले से ही तैयारियों में...