Bhagalpur News: बांका: तेलिया कुमरी और हथियाडारा पंचायत में आज सहयोग शिविर
भागलपुर, सितम्बर 1 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट बेलहर प्रखंड क्षेत्र की तेलिया कुमरी और हथियाडारा पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा। प्रशासन की ओर से शिविर को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे अपनी समस्याओं और जरूरी कागजात के साथ शिविर में पहुंचकर संबंधित अधिकारियों के समक्ष आवेदन दें। सहयोग शिविर में राजस्व, भूमि विवाद, प्रधानमंत्री आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, बिजली, पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याएं सुनी जाएंगी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: चार पंचायतों में आज लगेगा सहयोग श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.