भागलपुर, नवम्बर 3 -- Bhagalpur News: पंजवारा (बांका), निज प्रतिनिधि। पंजवारा-धोरैया स्टेट हाईवे 84 मुख्य मार्ग पर सोमवार देर रात तेज रफ्तार अज्ञात हाईवा की चपेट में आने से 6 वर्षीय बालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान विश्वकोरबा गदियन टोला निवासी दासों कुमार दास के 6 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बालक पेशाब करने के लिए सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान पंजवारा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार अज्ञात हाईवा ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में बालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पंजवारा और धोरैया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। हादसे के बाद गांव में मातमी सन्नाटा...