Bhagalpur News: बांका: डैम में मिले वृद्ध महिला के शव की हुई पहचान, घरेलू विवाद के बाद दी जान
भागलपुर, जुलाई 3 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट बांका, एक संवाददाता। बेलहर थाना क्षेत्र में डैम से बरामद वृद्ध महिला के शव की पहचान अमहरा गांव निवासी महिला के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह महिला का अपनी पुत्रवधू के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद वह घर से निकल गई और डैम में डूबकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पहचान के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना से गांव में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद के बाद आत्महत्या की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.